बिजली विभाग की लापरवाही और मनमानी के खिलाफ महुआर मठाही चौक पर महाधरना का ऐलान, लोजपा अध्यक्ष आर के झा कर रहे नेतृत्व
बिजली विभाग की लापरवाही और मनमानी के खिलाफ महुआर मठाही चौक पर महाधरना का ऐलान, लोजपा अध्यक्ष आर के झा कर रहे नेतृत्व
बिजली विभाग की लापरवाही और मनमानी के खिलाफ महुआर मठाही चौक पर महाधरना का ऐलान, लोजपा अध्यक्ष आर के झा कर रहे नेतृत्व
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल दरभंगा।
गौड़ाबौराम (महुआर मठाही चौक)। क्षेत्र में गहराते बिजली संकट और विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के गौड़ाबौराम प्रखंड अध्यक्ष, बीस सूत्री सदस्य सह आर.टी.आई. कार्यकर्ता राज कुमार झा के नेतृत्व में बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन की घोषणा की गई है। यह विरोध प्रदर्शन महुआर मठाही चौक (मुख्य सड़क) पर आयोजित किया जाएगा। आयोजकों का आरोप है कि बिजली विभाग की मनमानी और अफसरशाही के कारण ग्रामीण क्षेत्र की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। लोजपा अध्यक्ष राजकुमार झा ने जन आंदोलन के पांच मुख्य मुद्दे को लेकर कहा कि क्षेत्र में बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली गुल रहना। लंबे समय से जल चुके/खराब पड़े ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में टालमटोल करना। सड़कों और रिहायशी इलाकों में नीचे लटकते बिजली के तार, जिससे हर समय बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण इलाकों में बेहद कम वोल्टेज मिलने के कारण बिजली उपकरण ठप पड़ना। ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न करना। अध्यक्ष श्री झा ने कहा कि यह जनआंदोलन, 08 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को रात 9:15 बजे से महुआर मठाही चौक पर शुरू हो रहा है। राज कुमार झा ने आम नागरिकों व ग्रामीणों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में चौक पर एकत्रित होकर अफसरशाही के खिलाफ इस जनआंदोलन में हिस्सा लें और अपनी आवाज बुलंद करें।
बिरौल,बंदा-बिजुलिया सड़क निर्माण में भारी अनदेखी, जलनिकासी न होने से हल्की बारिश में ही दो फीट जलजमाव ग्रामीणों और माले का फूटा गुस्सा
चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में युवक के कटे दोनों पैर, डीएमसीएच में मौत, दिल्ली से घर लौट रहा था 25 वर्षीय सुशील, लहेरियासराय स्टेशन पर हुआ दर्दनाक हादसा