नशे में घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार, लहेरियासराय पुलिस की कार्रवाई, लहेरियासराय थाना क्षेत्र में विशेष अभियान के दौरान पकड़े गए तीनों युवक, जांच के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
नशे में घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार, लहेरियासराय पुलिस की कार्रवाई, लहेरियासराय थाना क्षेत्र में विशेष अभियान के दौरान पकड़े गए तीनों युवक, जांच के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
नशे में घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार, लहेरियासराय पुलिस की कार्रवाई,
लहेरियासराय थाना क्षेत्र में विशेष अभियान के दौरान पकड़े गए तीनों युवक, जांच के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लहेरियासराय थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तीनों को संदिग्ध अवस्था में पकड़े जाने के बाद जांच की गई, जिसमें उनके नशे में होने की पुष्टि हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी मनोज सिंह के पुत्र रोहित कुमार साह, लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलागंज निवासी विजय साह के पुत्र अनीश कुमार साह और शाहगंज निवासी मो. उमर के पुत्र तनवीर आलम के रूप में हुई है। तीनों दरभंगा जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि नशे के सेवन एवं इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लहेरियासराय थाना पुलिस ने तीनों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद तीनों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की प्रक्रिया की जा रही है।