विधायक जीवेश कुमार ने दिव्यांगजनों को सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजनों एवं श्रमिकों दिया साइकिल

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा/

सेवा, सम्मान और सशक्तिकरण के संकल्प के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के गौरवपूर्ण सफर के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को सिंहवाड़ा प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जाले विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जीवेश कुमार जी ने शामिल होकर दिव्यांगजनों एवं श्रमिक परिवारों के बीच विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरित किया।
समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के बीच दिव्यांग साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री जीवेश कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में है। दिव्यांग साइकिल मिलने से उनके आवागमन में सुविधा होगी और वे शिक्षा, रोजगार एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए अधिक सुगमता से आवागमन कर सकेंगे।वहीं, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कन्या विवाह योजना, छात्रवृत्ति योजना एवं BOCW लेबर कार्ड का वितरण किया गया। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों एवं उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा तथा आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विधायक जीवेश कुमार ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सहायता पहुंचाकर उन्हें सशक्त, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी भावना को धरातल पर उतारने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।कार्यक्रम में प्रखंड के BDO, CO, LEO सहित विजय कुमार चौधरी, भोला राय, ललन भगत, वंशु चौपाल, राज कुमार मलाकार, विक्रम राम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों में सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने को लेकर उत्साह देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लोगों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।