मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से दरभंगा के 42 लाभुकों को मिले 84 लाख, पटना में उन्मुखीकरण कार्यक्रम, दरभंगा से 100 उद्यमियों ने लिया हिस्सा; जिला उद्योग केन्द्र में MSME केन्द्र का भी उद्घाटन
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से दरभंगा के 42 लाभुकों को मिले 84 लाख, पटना में उन्मुखीकरण कार्यक्रम, दरभंगा से 100 उद्यमियों ने लिया हिस्सा; जिला उद्योग केन्द्र में MSME केन्द्र का भी उद्घाटन
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से दरभंगा के 42 लाभुकों को मिले 84 लाख,
पटना में उन्मुखीकरण कार्यक्रम, दरभंगा से 100 उद्यमियों ने लिया हिस्सा; जिला उद्योग केन्द्र में MSME केन्द्र का भी उद्घाटन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में चयनित दरभंगा जिले के 42 लाभुकों को प्रथम किस्त के रूप में कुल 84 लाख रुपये वितरित किए गए। प्रत्येक लाभुक को दो लाख रुपये की राशि मिली। पटना के बापू सभागार, गांधी मैदान में उद्योग विभाग की ओर से आयोजित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में जिले से 100 उद्यमियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने योजना के तहत चयनित एवं प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्राप्त आवेदकों को स्वीकृत परियोजना राशि की पहली किस्त वितरित की। इस दौरान बिहार MSME नीति-2026 और मुख्यमंत्री क्लस्टर विकास योजना-2026 का लोकार्पण भी किया गया।
उद्योग विभाग की ओर से बताया गया कि “एक करोड़ उद्यमी परिवार-सशक्त बिहार का आधार” विजन के तहत अगले पांच वर्षों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से एक करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही वन डिस्ट्रिक्ट-वन क्लस्टर की दिशा में भी काम किया जाएगा।
इधर, दरभंगा जिला उद्योग केन्द्र में स्थापित MSME केन्द्र का उद्घाटन भी किया गया। इस केन्द्र के माध्यम से जिले के उद्यमियों और उद्योग शुरू करने के इच्छुक लोगों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम से जुड़ी योजनाओं की जानकारी, मार्गदर्शन और आवश्यक सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम से दरभंगा के उप विकास आयुक्त और जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। जिला उद्योग केन्द्र के अन्य पदाधिकारी, सभी MSME मित्र एवं कर्मी भी मौजूद रहे।
संवेदनशील इलाकों पर नजर, गश्ती और आसूचना बढ़ाने का निर्देश, डीएम-एसएसपी ने थानाध्यक्षों के साथ की विधि-व्यवस्था की समीक्षा, समन्वय के साथ कार्रवाई पर जोर
विधान परिषद चुनाव की तैयारियों पर आयुक्त की पैनी नजर, चार जिलों के अफसरों से लिया अपडेट, मतदान केंद्र से लेकर सुरक्षा तक की समीक्षा