गायघाट थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक
गायघाट थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक
गायघाट थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गायघाट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गायघाट थानेदार जय प्रकाश गुप्ता ने किया। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों के साथ पूजा समितियों के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए।
बैठक में पूजा पंडालों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, जुलूस एवं प्रतिमा विसर्जन के दौरान विधि-व्यवस्था समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। पुलिस ने पूजा समितियों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रहेगी। अफवाह फैलाने वालों और शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूजा समितियों से किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
बेनीबाद थाना में शांति समिति की बैठक, थानाध्यक्ष ने कहा “डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
SIR में छूटे पात्र मतदाताओं को मिलेगा नाम जोड़ने का मौका, Absent-Shifted सूची के सत्यापन के बाद पात्र पाए गए मतदाताओं का नाम निर्वाचक सूची में होगा शामिल