बेनीबाद थाना में शांति समिति की बैठक, थानाध्यक्ष ने कहा “डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
बेनीबाद थाना में शांति समिति की बैठक, थानाध्यक्ष ने कहा “डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
बेनीबाद थाना में शांति समिति की बैठक, थानाध्यक्ष ने कहा “डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
दीपक कुमार/ गायघाट
बेनीबाद। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बेनीबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों के अलावा पूजा समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए।
बैठक में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस एवं विसर्जन के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने पूजा समितियों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया। बैठक में पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।