यह चुनाव सरकार बदलने का नहीं, निरंकुश एनडीए सरकार पर अंकुश लगाने का है, दरभंगा में बोले प्रशांत किशोर
दस्तक 7 मिडिया, दरभंगा।
एमएलसी (शिक्षक-स्नातक) चुनाव के सिलसिले में दरभंगा पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राज्य की सत्तारूढ़ एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। जन सभा व प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह चुनाव सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि प्रचंड बहुमत के अहंकार में डूबी सरकार को उसकी जवाबदेही याद दिलाने का चुनाव है।

