महिला शिक्षिका के आवेदन की जांच नहीं करना पड़ा भारी, सोनकी थानाध्यक्ष निलंबित, विद्यालय जाकर आवेदन की जांच नहीं करने और विधि सम्मत कार्रवाई नहीं करने की शिकायत पर हुई जांच के बाद एसएसपी की कार्रवाई
महिला शिक्षिका के आवेदन की जांच नहीं करना पड़ा भारी, सोनकी थानाध्यक्ष निलंबित, विद्यालय जाकर आवेदन की जांच नहीं करने और विधि सम्मत कार्रवाई नहीं करने की शिकायत पर हुई जांच के बाद एसएसपी की कार्रवाई
महिला शिक्षिका के आवेदन की जांच नहीं करना पड़ा भारी, सोनकी थानाध्यक्ष निलंबित,
विद्यालय जाकर आवेदन की जांच नहीं करने और विधि सम्मत कार्रवाई नहीं करने की शिकायत पर हुई जांच के बाद एसएसपी की कार्रवाई
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
महिला शिक्षिका के आवेदन पर विद्यालय जाकर जांच नहीं करना और शिकायत के बावजूद विधि सम्मत कार्रवाई नहीं करना सोनकी थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह को भारी पड़ गया। दरभंगा पुलिस ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें सामान्य जीवन-यापन भत्ता मिलेगा और उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है।
दरभंगा पुलिस की ओर से गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दस्तक 7 मीडिया दरभंगा पर प्रकाशित खबर को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच बहादुरपुर के पर्यवेक्षी पदाधिकारी से कराई गई थी। जांच के दौरान महिला शिक्षिका की ओर से सोनकी थानाध्यक्ष को दिए गए आवेदन की कार्रवाई की समीक्षा की गई।
जांच प्रतिवेदन में आरोप पाया गया कि थानाध्यक्ष ने महिला शिक्षिका द्वारा समर्पित आवेदन की जांच के लिए विद्यालय का भ्रमण नहीं किया। साथ ही, मामले में विधि सम्मत कार्रवाई भी नहीं की गई। पर्यवेक्षी पदाधिकारी बहादुरपुर की ओर से समर्पित जांच प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस प्रशासन ने इसे कर्तव्य के निर्वहन में गंभीर लापरवाही माना।
इसके बाद एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने पुअनि प्रताप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सोनकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा रहेगा।
इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि शिकायतों की जांच और उस पर विधिसम्मत कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा रही है। खासकर महिला से जुड़े आवेदन पर थाने की कार्रवाई में लापरवाही को लेकर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई का संदेश दिया है।