दुर्गापूजा में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, पूजा पंडालों में अलग-अलग प्रवेश व निकास की व्यवस्था, सिंहवाड़ा, वाजीतपुर, मब्बी, फेकला और सिमरी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक, पूजा समितियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
दुर्गापूजा में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, पूजा पंडालों में अलग-अलग प्रवेश व निकास की व्यवस्था, सिंहवाड़ा, वाजीतपुर, मब्बी, फेकला और सिमरी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक, पूजा समितियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
दुर्गापूजा में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, पूजा पंडालों में अलग-अलग प्रवेश व निकास की व्यवस्था,
सिंहवाड़ा, वाजीतपुर, मब्बी, फेकला और सिमरी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक, पूजा समितियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
आगामी दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। सिंहवाड़ा, वाजीतपुर, मब्बी, फेकला और सिमरी थाना क्षेत्रों में संबंधित थानाध्यक्षों की अध्यक्षता में हुई बैठकों में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं पूजा समितियों के सदस्यों ने भाग लिया।
सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष ने ग्राम भरहुल्ली में, वाजीतपुर थानाध्यक्ष ने थाना परिसर में, मब्बी थानाध्यक्ष ने बाजार समिति चौक स्थित दुर्गा मंदिर में, फेकला थानाध्यक्ष ने छपरार मठ में तथा सिमरी थानाध्यक्ष ने सध्वारा दुर्गा मंदिर में शांति समिति की बैठक की।
बैठक के दौरान दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पूजा समितियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। विशेष रूप से डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध का पालन कराने पर जोर दिया गया। पूजा पंडालों में भीड़ नियंत्रण के लिए प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग रखने तथा सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा कलश शोभायात्रा एवं प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने, जुलूस के मार्ग एवं समय का ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया।
पुलिस अधिकारियों ने पूजा समितियों एवं स्थानीय लोगों से आपसी समन्वय बनाए रखने और पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
दरभंगा :फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल करने का मामला, साइबर थाने में एफआईआर के बजाय दर्ज हुआ सनहा
प्रजातंत्र की रक्षा और तानाशाही के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन का राज्यव्यापी प्रदर्शन, बिरौल व गौड़ा बौराम में फूंका गृहमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला