बाढ़ राहत की जीआर सूची को लेकर महिलाओं का फोन पर हंगामा, मुखिया से जताई नाराजगी

दस्तक 7मीडिया /गायघाट 

बाढ़ राहत राशि के लिए तैयार की गई जीआर सूची में नाम को लेकर शिवदहा में एक महिला का आक्रोश बुधवार को सामने आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ । महिला ने पंचायत प्रतिनिधियों से फोन अपनी नाराजगी जताते हुए सूची में पात्र परिवारों का नाम शामिल नहीं किए जाने का आरोप लगाया।
महिलाओं का कहना था कि बाढ़ के कारण उनके घर-परिवार और फसल को भारी नुकसान हुआ है। इसके बावजूद राहत राशि की सूची में कई प्रभावित परिवारों का नाम नहीं है। महिलाओं ने मुखिया से मिलकर सूची में नाम जोड़ने और पात्र लाभुकों को जल्द राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की।
इस दौरान महिलाओं और मुखिया के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि बाढ़ से प्रभावित सभी पात्र परिवारों को राहत का लाभ मिलना चाहिए। सूची में पारदर्शिता बरतते हुए वास्तविक प्रभावित परिवारों का नाम शामिल करने की मांग की गई।
महिलाओं के आक्रोश के बाद पंचायत स्तर पर मामले को देखने और पात्र लाभुकों की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। राहत सूची को लेकर महिलाओं के विरोध से पंचायत में कुछ देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।