दरभंगा :दिव्यांग नाबालिग से यौन शोषण के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दरभंगा :दिव्यांग नाबालिग से यौन शोषण के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दरभंगा :दिव्यांग नाबालिग से यौन शोषण के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण कर उसे गर्भवती करने और पीड़िता के परिजनों के साथ गाली-गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों द्वारा बिरौल थाना में आवेदन दिया गया था। प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, प्राप्त आवेदन के आलोक में बिरौल थाना में एफआईआर संख्या-715/2026 (दिनांक: 06-10-2026) दर्ज किया गया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 64(2)(J)(K), 89, 62, 352, 351(2), 3(5) तथा 4/6 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत किया गया है।मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी मो.सितारे उर्फ फैजान ग्राम सुपौल बाजार बिचला टोला वार्ड नंबर 04 थाना बिरौल जिला दरभंगा को गिरफ्तार कर लिया है।