वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप: महिला PSI पर POCSO आरोपी के परिजन से कथित बातचीत का आरोप, SSP ने दिए जांच आदेश ,अब होंगा इस मामले में भी खुलासा ?
वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप: महिला PSI पर POCSO आरोपी के परिजन से कथित बातचीत का आरोप, SSP ने दिए जांच आदेश ,अब होंगा इस मामले में भी खुलासा ?
वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप: महिला PSI पर POCSO आरोपी के परिजन से कथित बातचीत का आरोप, SSP ने दिए जांच आदेश ,अब होंगा इस मामले में भी खुलासा ?
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
दरभंगा जिला में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के सख्त होने के बावजूद कई थानाध्यक्ष की जो गलत कार्यशैली सामने आ रही हें ,वह चौंकानेवाली हें ,सोनकी थानाध्यक्ष की ऐसी ही कार्यशैली अभी थमा नहीं था कि लहेरियासराय में पदस्थापित एक पीएसआई के ऑडियो ने पूरे पुलिस विभाग को अचंभित कर दिया हें ?और चर्चा का विषय बन गया हे।कहते हें कि जुम्मा जुम्मा चार दिन नौकरी के हुये नहीं हें ,लेकिन कांड को प्रभावित करने के लिये पीएसआई ने जो रुख अपनाने का प्रयास किया हें वह पुलिस के आलाधिकारी को भी सोचने पर मजबूर कर दिया हें।
जी हाँ जिला मुख्यालय स्थित आदर्श थाना लहेरियासराय में तैनात एक महिला PSI इशू रानी का कथित ऑडियो क्लिप इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि उक्त ऑडियो पिछले करीब 25 दिनों से वायरल है,और यह ऑडियो जब दरभंगा के एसएसपी के पास पहुंचा तो उन्होंने इसकी जांच लहेरियासराय के पर्यवेक्षी पदाधिकारी राहुल कुमार को दें दी हें , अब जांच रिपोर्ट के बाद ही एसएसपी ठोस निर्णय पर पहुंचेंगे ?बताया जा रहा हें कि POCSO मामले के आरोपी के परिजन से बातचीत का दावा किया गया हें।
वायरल ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें लहेरियासराय थाने में दर्ज एक POCSO मामले के आरोपी के परिवार की वृद्ध महिला से महिला PSI ईशु रानी कथित तौर पर बातचीत कर रही हैं। ऑडियो में कथित रूप से महिला से अकेले मिलने और केस में मदद करने की बात कही जा रही है।
वायरल क्लिप को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि बातचीत के दौरान वृद्ध महिला से कथित तौर पर तुम-ताम की भाषा में बात की गई। साथ ही, केस की डायरी में मदद करने और सजा कम कराने जैसी बात कहे जाने का आरोप लग रहा हें।
हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और ऑडियो की वास्तविकता तथा उसमें आवाज किसकी है, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।दस्तक 7मीडिया किसी ऑडियो का समर्थन नहीं करता हें ,यह जांच का मामला हें।
20 सितंबर को ही जांच के आदेश
वायरल ऑडियो सामने आने के बाद एसएसपी ने 20 सितंबर को मामले की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। बताया जा रहा है कि जांच प्रतिवेदन अब तक वरीय पुलिस अधीक्षक को नहीं सौंपा गया है।
जांच रिपोर्ट से साफ होगी ऑडियो की सच्चाई
मामले में अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल ऑडियो वास्तविक है या नहीं, उसमें मौजूद आवाज किसकी है और बातचीत किस परिस्थिति में हुई थी।किसके इशारे पर हुई थीं ?यही नहीं इसी मामले में psi ने इस मामले के बाद एक बड़ी गलती कर दी हें ,जिसका भी खुलासा दस्तक 7मीडिया करेगा ?यह मामला ऐसा हे जो सामने आने के बाद पूरे बिहार के पुलिस अधिकारियों की नींद उड़ जाएगी ?और सोचने पर सभी मजबूर हो जाएंगे कि ऐसा भी हो सकता हे क्या ?बात ही कूछ ऐसी हे और बड़ी बात हे,और इसमें अन्य पुलिस अधिकारियों के गलत कार्यशैली को भी चिन्हित किये जाने की बात हो रही हें।
दरभंगा जिला के कुछ और थानाध्यक्ष हें जिनकी कार्यशैली विवादों में हें ,ऐसे थानेदारों की गलत कार्यशैली को दस्तक 7मीडिया बहुत जल्द सबूत के साथ खुलासा करेगी।दस्तक 7हमेशा से ही निष्पक्ष और ईमानदार पुलिसिंग का पक्षधर रहा हे ,ऐसे में बड़ी गलती सामने आये तो निश्चित रूप से मामले को वरीय अधिकारियों तक पहुंचाना पत्रकारिता का धर्म हे ,कारवाई करना या नहीं करना पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारियों के जिम्मे हें ,ससमय जांच के बाद कारवाई होने से पुलिसिया और आम लोंगों के बीच हो रही चर्चा स्वच्छ वातावरण पैदा करती हे।
एक होमगार्ड के लिए थानेदार ने लगाई पूरी ताकत, जांच में खुली ‘सोनकी कनेक्शन’ की परतें! एक दशक में सात बार एक ही थाने में प्रतिनियुक्ति, हटने के बाद फिर बुलाने की कोशिश; जांच में थानाध्यक्ष समेत चार के कृत्य संदिग्ध ????