शिक्षा, रोजगार और युवाओं के सवाल पर चुनाव लड़ेगी भाकपा माले, संदीप चौधरी ने भरा पर्चा
शिक्षा, रोजगार और युवाओं के सवाल पर चुनाव लड़ेगी भाकपा माले, संदीप चौधरी ने भरा पर्चा
शिक्षा, रोजगार और युवाओं के सवाल पर चुनाव लड़ेगी भाकपा माले, संदीप चौधरी ने भरा पर्चा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
05-दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाकपा (माले) समर्थित उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी ने मंगलवार को प्रमंडलीय निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन कार्यक्रम में पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा, पूर्व विधायक सह आरवाईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत कुशवाहा, पूर्व विधायक सह आरवाईए के राज्य सचिव शिव प्रकाश रंजन समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।
नामांकन के बाद भाकपा (माले) नेताओं ने चुनाव को शिक्षा, रोजगार, युवाओं के भविष्य, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े सवालों का चुनाव बताया। पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि बिहार के लाखों शिक्षित युवा डिग्री हासिल करने के बाद भी बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं की अनिश्चितता से जूझ रहे हैं। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों-कर्मचारियों के रिक्त पद, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का संकट, फीस में बढ़ोतरी, छात्रवृत्ति और शोध के अवसरों की कमी गंभीर मुद्दे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार सामने आ रही गड़बड़ियों ने युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। ऐसे में स्नातक मतदाताओं को चुनाव में सक्रिय भागीदारी करते हुए शिक्षा और रोजगार के सवालों पर संघर्ष करने वाले प्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए।
आरवाईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुशवाहा ने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधि की जिम्मेदारी केवल विधान परिषद में मौजूद रहने तक सीमित नहीं है। उसे शिक्षित युवाओं, छात्रों, शोधार्थियों और पूरे शिक्षा जगत की आवाज सदन में मजबूती से उठानी होगी।
आरवाईए के राज्य सचिव सह पूर्व विधायक शिव प्रकाश रंजन ने सभी रिक्त सरकारी पदों को शीघ्र भरने, प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने तथा विश्वविद्यालयों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की। उन्होंने उच्च शिक्षा को महंगा बनाने वाली नीतियों पर रोक लगाने के साथ छात्रवृत्ति, शोध और पुस्तकालय जैसी सुविधाओं को मजबूत करने की बात कही।
नामांकन कार्यक्रम में भाकपा (माले) के दरभंगा जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, मधुबनी जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण, राज्य कमिटी सदस्य शनिचरी देवी, नेयाज अहमद, पप्पू खान, योगनाथ मंडल, नंदन सिंह, आरके सहनी, छात्र नेता सुनील कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पार्टी ने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव केवल राजनीतिक प्रतिनिधि चुनने का अवसर नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र के पक्ष में आवाज बुलंद करने का मौका है। भाकपा (माले) ने संदीप कुमार चौधरी के पक्ष में स्नातक मतदाताओं के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की घोषणा की।
दरभंगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिरौल सब्जी मंडी के पास चाय दुकान से गांजा बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में हुई छापेमारी,443 ग्राम अवैध गांजा जब्त
एक होमगार्ड के लिए थानेदार ने लगाई पूरी ताकत, जांच में खुली ‘सोनकी कनेक्शन’ की परतें! एक दशक में सात बार एक ही थाने में प्रतिनियुक्ति, हटने के बाद फिर बुलाने की कोशिश; जांच में थानाध्यक्ष समेत चार के कृत्य संदिग्ध ????