डीएमसीएच में महिला मरीज के पति की कथित पिटाई, सर्जरी ब्लॉक में हंगामा, जूते के निशान दिखाकर जूनियर डॉक्टर पर लात से मारने का आरोप, पत्नी के इलाज की गुहार लगाता रहा युवक
डीएमसीएच में महिला मरीज के पति की कथित पिटाई, सर्जरी ब्लॉक में हंगामा, जूते के निशान दिखाकर जूनियर डॉक्टर पर लात से मारने का आरोप, पत्नी के इलाज की गुहार लगाता रहा युवक
डीएमसीएच में महिला मरीज के पति की कथित पिटाई, सर्जरी ब्लॉक में हंगामा,
जूते के निशान दिखाकर जूनियर डॉक्टर पर लात से मारने का आरोप, पत्नी के इलाज की गुहार लगाता रहा युवक
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
डीएमसीएच इमरजेंसी में मंगलवार को महिला मरीज के पति की कथित तौर पर जूनियर डॉक्टर द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सामने आया। घटना के बाद सर्जरी ब्लॉक परिसर में युवक रोता-बिलखता रहा और पत्नी के इलाज की गुहार लगाता रहा। युवक ने अपनी पीठ पर जूते के निशान दिखाते हुए जूनियर डॉक्टर पर लात से मारने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में मरीजों के स्वजन मौके पर जुट गए और हंगामा शुरू हो गया।
करीब आधे घंटे तक परिसर में अफरातफरी की स्थिति बनी रही। सुरक्षा सुपरवाइजर की सूचना पर डायल-112 और बेंता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति शांत कराई। इसके बाद पीड़ित युवक अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत की।
डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने मामले की जांच कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला मरीज के उपचार की प्रक्रिया शुरू कराई गई।
पीड़ित रवि कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी फूलो देवी (18) सदर प्रखंड के खरथुआ-बिजली की रहने वाली हैं। उनके अनुसार, करीब एक महीने से पत्नी को शौच नहीं हो रहा है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। करीब 15 दिन पहले भी उन्हें डीएमसीएच के मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद डॉक्टरों ने स्वस्थ बताते हुए डिस्चार्ज कर दिया था, लेकिन घर लौटने के बाद भी परेशानी बनी रही।
रवि के अनुसार, मंगलवार को वह पत्नी को दोबारा इलाज के लिए डीएमसीएच लेकर पहुंचे। नई पर्ची कटाने के बाद वह उपचार के लिए चार नंबर कक्ष में डॉक्टर से आग्रह करने गए। आरोप है कि दो-तीन बार आग्रह करने पर वहां मौजूद एक जूनियर डॉक्टर ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह परिसर में पहुंचकर रोने लगे और पत्नी के इलाज की गुहार लगाने लगे।
डीएमसीएच प्रशासन ने मामले की जांच की बात कही है। जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
सदर अस्पताल गंगवाड़ा में जल्द बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा, आईपीडी, इमरजेंसी, आईसीयू और 24 घंटे प्रसव सेवा शुरू करने की तैयारी तेज, मूलभूत सुविधाएं समय पर पूरा करने का निर्देश
दो माह तक खामोश रहा थाना, दस्तक 7में खबर छपी तो स्कूल पहुंची पुलिस!शिक्षिका से छेड़छाड़ के आरोप पर एसएसपी ने लगाई थानाध्यक्ष को फटकार, महिला पुलिस के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ने पीड़ित शिक्षिकाओं से की पूछताछ