दुर्गा पूजा को लेकर बेनीपुर में शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, पूजा पंडालों में CCTV से होगी निगरानी
दुर्गा पूजा को लेकर बेनीपुर में शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, पूजा पंडालों में CCTV से होगी निगरानी
दुर्गा पूजा को लेकर बेनीपुर में शांति समिति,
डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, पूजा पंडालों में CCTV से होगी निगरानी
दस्तक 7मीडिया /बेनीपुर
आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को बेनीपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में आयोजित बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष, बहेड़ा थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
बैठक में पूजा समितियों के सदस्यों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पूजा पंडालों एवं परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए CCTV कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखने पर जोर दिया गया। साथ ही सभी पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग द्वार रखने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने पूजा समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। बैठक में आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिस ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। पूजा समितियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का प्रयास किया जाएगा।
घनश्यामपुर में हैवानियत, 8 साल की मासूम से छेड़खानी का आरोप, त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
दरभंगा शिक्षक-स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 24 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन ,शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 7 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 17 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा