घनश्यामपुर में हैवानियत, 8 साल की मासूम से छेड़खानी का आरोप, त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
दस्तक 7 मिडिया घनश्यामपुर।
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही घनश्यामपुर पुलिस ने त्वरित और सख्त कदम उठाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

