दरभंगा शिक्षक-स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 24 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन ,शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 7 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 17 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
दरभंगा शिक्षक-स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 24 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन ,शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 7 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 17 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत मंगलवार को कुल 24 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाची पदाधिकारी-सह-आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल हिमांशु कुमार राय के समक्ष अभ्यर्थियों ने अपना पर्चा दाखिल किया।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सात नामांकन
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मंगलवार को सात अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें राष्ट्रीय जनता दल के कुमर राउत ने दो सेट, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के रामदेव राय ने दो सेट, निर्दलीय शमशाद अली ने एक सेट, जन सुराज पार्टी के सुरेश प्रसाद राय ने दो सेट, निर्दलीय संतोष कुमार ईश्वर ने दो सेट, निक्की झा ने एक सेट तथा अहमदुल्लाह ने चार सेट में नामांकन दाखिल किया।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 17 ने भरा पर्चा
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कुल 17 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें निर्दलीय रविंद्र कुमार ने चार सेट, रवीन्द्र प्रसाद सिंह, सरोज कुमार झा और दिनेश कुमार चौधरी ने एक-एक सेट, मोहम्मद हारुन रशीद ने दो सेट, संदीप कुमार चौधरी (भाकपा माले लिबरेशन) ने एक सेट, मोहम्मद रियासत अली ने दो सेट, जबकि जयप्रकाश झा, अमरनाथ सिंह, अभेश चंद्र झा और प्रीति कुमारी ने एक-एक सेट में नामांकन दाखिल किया।
इस प्रकार मंगलवार को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 7 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 17, कुल 24 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
दुर्गा पूजा को लेकर बेनीपुर में शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, पूजा पंडालों में CCTV से होगी निगरानी
प्रमंडलीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, एथलेटिक्स में दरभंगा, मधुबनी व समस्तीपुर के खिलाड़ियों का दबदबा, बास्केटबॉल में दरभंगा व समस्तीपुर बने विजेता