मैट्रिक परीक्षा में जिला के टॉपरों का सम्मान,बौएलाल मिश्र महाजन वेलफेयर ट्रस्ट ने 5100 रुपये का चेक देकर कंचन और खदीजा को किया पुरस्कृत
मैट्रिक परीक्षा में जिला के टॉपरों का सम्मान,बौएलाल मिश्र महाजन वेलफेयर ट्रस्ट ने 5100 रुपये का चेक देकर कंचन और खदीजा को किया पुरस्कृत
मैट्रिक परीक्षा में जिला के टॉपरों का सम्मान,बौएलाल मिश्र महाजन वेलफेयर ट्रस्ट ने 5100 रुपये का चेक देकर कंचन और खदीजा को किया पुरस्कृत
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
+2 ओंकार उच्च विद्यालय, सुपौल बाजार, बिरौल के सभागार में ‘बौएलाल मिश्र महाजन’ वेलफेयर ट्रस्ट, दरभंगा (एनजीओ) द्वारा मैट्रिक परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समारोह में 2026 की मैट्रिक परीक्षा में जिला में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सुश्री कंचन कुमारी (ओंकार उच्च विद्यालय) और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सुश्री खदीजा परवीन को 5,100-5,100 रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मुख्य अतिथि, गौड़ा-बौराम के विधायक श्री सुजीत कुमार के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक आरंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि विधायक श्री सुजीत कुमार, ट्रस्ट के डायरेक्टर के० के०मिश्र,गणेश झा, बलराम टेकड़ीवाल, प्रधानाध्यापक फिरोज आलम तथा कन्हैई उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती दीपमाला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से अतिथियों का स्वागत किया गया। समारोह में पधारे अतिथियों को पाग और चादर भेंट कर सम्मानित भी किया गया। मंच का सफल संचालन अजय बिरौलिया ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे, जिनमें मनोज आचार्य, सुशील कुमार, धीरज कुमार, संजीव कुमार, मो०नेहाल, घनश्याम झा, श्रीमती अनामिका,हनीफा खातून, नीता कुमारी, पिंकी कुमारी, विजयलक्ष्मी कुमारी, प्रदीप कुमार, रितेश कुमार, राहुल कुमार, अजमिर कुमार, नीरज कुमार, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, राजकुमार, पुरुषोत्तम कुमार, विनोद साहि, सिद्धार्थ कुमार, अब्दुल बासित और कन्हैया चौधरी प्रमुख हैं। समारोह में दर्जनों की संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
इंस्टाग्राम पर पिस्टल दिखाकर वीडियो डालना पड़ा भारी, पांच गिरफ्तार, सिंहवाड़ा में अवैध हथियार के प्रदर्शन का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा, शराब और वाहन बरामद
घनश्यामपुर में हैवानियत, 8 साल की मासूम से छेड़खानी का आरोप, त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल