गुप्त सूचना पर कुशेश्वरस्थान में कार्रवाई, गिट्टी लदे ट्रक से 498 लीटर शराब बरामद,
दो मोबाइल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक जब्त कर पुलिस ने शुरू की जांच
दस्तक 7मीडिया /कुशेश्वरस्थान
कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक गिट्टी लदे ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार, ग्राम समैला में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान गिट्टी लदे ट्रक नंबर BR09M8186 को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 498 लीटर शराब बरामद की गई। शराब को गिट्टी के बीच छिपाकर ले जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान धर्मेंद्र पासवान, पिता मदन पासवान, निवासी मानसरा, थाना जमालपुर तथा छोटू कुमार, पिता प्रकाश महतो, निवासी जगदीशपुर, थाना भगवानपुर, जिला बेगूसराय के रूप में हुई है।

