ट्रेन की चपेट में आने से जीएनएम छात्र की मौत,सैदनगर के निजी कॉलेज में जीएनएम सत्र 2024-27 का था छात्र, तीन माह पहले हुई थी शादी
ट्रेन की चपेट में आने से जीएनएम छात्र की मौत,सैदनगर के निजी कॉलेज में जीएनएम सत्र 2024-27 का था छात्र, तीन माह पहले हुई थी शादी
ट्रेन की चपेट में आने से जीएनएम छात्र की मौत,सैदनगर के निजी कॉलेज में जीएनएम सत्र 2024-27 का था छात्र, तीन माह पहले हुई थी शादी,
पारिवारिक तनाव में रहने की चर्चा, पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या मानकर कर रही जांच
दस्तक 7मीडिया /अफजल खान
दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर 22 नंबर रेलवे गुमटी के पास सोमवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से जीएनएम छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेंता थाना क्षेत्र के रघेपुरा वार्ड नंबर-9 निवासी मदन राम के पुत्र राजकुमार राम (25) के रूप में हुई है। राजकुमार सैदनगर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में जीएनएम नर्सिंग कोर्स के सत्र 2024-27 का छात्र था।
घटना की सूचना मिलते ही बेंता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के बड़े भाई राम कुमार राम ने बताया कि सोमवार रात राजकुमार बेंता चौक पर नाश्ता करने के लिए निकला था। वहां से लौटने के दौरान हादसा होने की जानकारी स्थानीय लोगों से मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो रेलवे ट्रैक पर राजकुमार का शव पड़ा था।
शादी के बाद से तनाव में रहने की चर्चा
राजकुमार की करीब तीन माह पहले शादी हुई थी। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों के बीच उसके पारिवारिक तनाव में रहने की चर्चा रही। बताया गया कि उसकी पत्नी काजल को मोबाइल पर रील बनाने का शौक था और इसी को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने की बात कही जा रही है। परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम पत्नी की रील देखने के बाद राजकुमार तनाव में घर से निकला था। देर रात उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला।
शव की स्थिति को देखकर आसपास के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। कुछ लोगों ने हत्या की आशंका भी जताई। हालांकि पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। बेंता थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। परिजनों के आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मां और बहनों की चित्कार से गमगीन हुआ माहौल
मंगलवार को राजकुमार का शव देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। बेटे का शव देखते ही मां प्रमिला देवी और बहनों की चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने बताया कि राजकुमार दो भाइयों और चार बहनों में छोटा था और परिवार का दुलारा था। उसके पिता मदन राम डीएमसीएच के पीएचडी विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। जवान बेटे की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं।
सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करने वाले युवकों पर सिंहवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल के साथ वीडियो बनाना पड़ा महंगा, 6 गिरफ्तार, हथियार ,कार और विदेशी शराब बरामद,इंस्टाग्राम पर पिस्टलिया गिरी और अवैध शराब के धंधे का सिंहवाड़ा पुलिस ने किया भंडाफोड़
गुप्त सूचना पर कुशेश्वरस्थान में कार्रवाई, गिट्टी लदे ट्रक से 498 लीटर शराब बरामद, दो मोबाइल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक जब्त कर पुलिस ने शुरू की जांच