सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करने वाले युवकों पर सिंहवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल के साथ वीडियो बनाना पड़ा महंगा, 6 गिरफ्तार, हथियार ,कार और विदेशी शराब बरामद,इंस्टाग्राम पर पिस्टलिया गिरी और अवैध शराब के धंधे का सिंहवाड़ा पुलिस ने किया भंडाफोड़

दस्तक 7 मीडिया विजय ठाकुर सिंहवाड़ा
इंस्टाग्राम पर चार चक्का गाड़ी में पिस्टल रखकर वीडियो बनाकर पोस्ट करने वाले युवकों के खिलाफ सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।जिसमें एक विधि विरुद्ध बालक भी शामिल है। मंगलवार को सिंहवाड़ा थाना परिसर में सदर एसडीपीओ 2 एसके सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खुलासा किया।
एसडीपीओ ने बताया कि इंस्टाग्राम आईडी से एक चार चक्का गाड़ी में तीन व्यक्ति द्वारा पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर पोस्ट किया गया था। वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष को प्राप्त हुई। वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचना देकर उनके आदेश पर एक टीम का गठन कर कार्रवाई की गई। वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान गुप्तचर तथा स्थानीय चौकीदार से कराई गई। ड्राइवर सीट पर बैठा व्यक्ति मनीष कुमार पिता अशोक यादव नगर पंचायत भड़वाड़ा ड्राइवर के बगल वाली सीट पर योगेश कुमार उर्फ लड्डू पिता रामकुमार साह सनहपुर एवं बीच वाली सीट पर बबन कुमार पिता सुन्दर साह सनहपुर के रूप में पहचान हुई। तीनों थाना सिंहवाड़ा जिला दरभंगा के रहने वाले हैं। पुलिसिया जांच में पता चला कि सनहपुर स्थित गोपालदास उर्फ मंत्री जी के गाछी पर ये लोग रहते हैं।और वहीं से अवैध शराब का कारोबार करते हैं। सूचना पर सादे लिबास व वर्दी में पुलिस ने सनहपुर गाछी पर छापेमारी की। मौके से तीन युवक पकड़ाए जिनके पास से तीन मोबाईल, एक देशी कट्टा और 273 बोतल में कुल 49.755 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।पूछताछ में मनीष यादव ने बताया कि वीडियो में दिख रही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी BR01FF 7383 बाजार की है। पुलिस ने उक्त गाड़ी को बरामद कर लिया। हथियार के संबंध में मनीष ने बताया कि उसने हथियार जजुआर थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी प्रवीन कुमार ठाकुर के पास रख दिया था। प्रवीन कुमार ठाकुर के घर पर छापेमारी की गई परंतु भनक लगते ही उसके द्वारा हथियार तालाब में फेंक दिया गया। स्थानीय गोताखोर की मदद से तालाब में तलाशी ली गई परंतु हथियार बरामद नहीं हो सका।बरामद शराब के संबंध में योगेश उर्फ लड्डू ने बताया कि वे लोग प्रवीन कुमार एवं गुरुदेव भगत के यहां से विदेशी शराब लाकर सप्लाई करते
जिसके बाद पुलिस ने योगेश कुमार उर्फ लड्डू उम्र 19 वर्ष पिता रामकुमार साह सनहपुर रोहित कुमार उम्र 18 वर्ष 10 दिन पिता राजकिशोर महतो सनहपुर मनीष कुमार पिता अशोक यादव नगर पंचायत भरवाड़ा भड़वाड़ा एक नाबालिग लड़का प्रवीन कुमार ठाकुर उम्र 43 वर्ष पिता भुनेश्वर ठाकुर लखनपुर थाना जजुआर जिला मुजफ्फरपुर बबन कुमार पिता सुन्दर साह सनहपुर को गिरफ्तार किया है वही गुरुदेव भगत पिता सुबालक भगत सनहपुर फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वही पुलिस ने 6 मोबाईल एक देशी कट्टा स्विफ्ट डिजायर गाड़ी एक मोटर साईकिल एक साईकिल बरामद की है।
छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष बसंत कुमार, पुअनि निलेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार सिंह, कमलेश कुमार मिश्र, शम्भू कुमार सिंह, संजय कुमार एवं सिंहवाड़ा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।