पुलिस केंद्र में रैतिक परेड, एसएसपी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक रक्षित सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

रैतिक परेड के दौरान एसएसपी ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड में पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस, अनुशासन और एकरूपता पर विशेष जोर दिया गया। दौड़ एवं ड्रिल के माध्यम से जवानों की शारीरिक दक्षता का परीक्षण किया गया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों के टर्नआउट की भी जांच की गई। वर्दी की स्वच्छता, पहनावे और अनुशासन का निरीक्षण किया गया। टोलीवार ड्रिल कराकर जवानों में एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने पर बल दिया गया।

इसके अलावा एसएसपी ने पुलिस केंद्र की विभिन्न शाखाओं, बैरक, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा पुलिस वाहनों का भी निरीक्षण किया। संबंधित पदाधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

रैतिक परेड के माध्यम से पुलिसकर्मियों में अनुशासन, शारीरिक दक्षता और कर्तव्य के प्रति तत्परता बनाए रखने का प्रयास किया जाता है।