सेवा संकल्प अभियान को लेकर दरभंगा में ट्रैफिक प्लान जारी, 7 अक्टूबर को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन
सेवा संकल्प अभियान को लेकर दरभंगा में ट्रैफिक प्लान जारी, 7 अक्टूबर को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन
सेवा संकल्प अभियान को लेकर दरभंगा में ट्रैफिक प्लान जारी, 7 अक्टूबर को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
7 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान (सेवा ज्योति यात्रा) को लेकर दरभंगा पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। कार्यक्रम के दौरान सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। पुलिस ने लोगों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
पुलिस के ट्रैफिक प्लान के अनुसार
लोहिया चौक (हाजमा) से विशनपुर जाने वाले सभी वाहन, दोपहिया को छोड़कर, एकमी बांध रोड से बरहेता-अहिला-ओझौल होते हुए जाएंगे।
शोभन से लोहिया चौक (हाजमा) की ओर जाने वाले छोटे वाहन शोभन से दिल्ली मोड़ होते हुए शहर की ओर जाएंगे।
विशनपुर से शोभन जाने वाले सभी वाहन, दोपहिया को छोड़कर, विशनपुर चौक (पुराना थाना) से सरवाड़ा होते हुए बिठौली की ओर जाएंगे।
विशनपुर से आने वाली छोटी गाड़ियां लोहसारी चौक से भरौल-पंचोभ की ओर जाएंगी और पंचोभ से भिगो होते हुए लोहिया चौक (हाजमा) पहुंचेंगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विशनपुर चौक (पुराना थाना) से भारी व्यावसायिक वाहनों को किसी भी स्थिति में एकमी चौक की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इसी तरह शोभन चौक से भी भारी व्यावसायिक वाहन एकमी चौक की तरफ नहीं आ सकेंगे।
आपातकालीन वाहनों को मिलेगी छूट
ट्रैफिक व्यवस्था से एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन समेत सभी आपातकालीन वाहन मुक्त रहेंगे। अन्य सभी मार्गों पर वाहनों का परिचालन पूर्व की तरह सामान्य रहेगा। विशेष परिस्थिति में ट्रैफिक प्लान में बदलाव भी किया जा सकता है।
कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग
सेवा संकल्प अभियान में शामिल होने वाले आम लोगों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था एकमी चौक से राज रिजॉर्ट जाने वाली सड़क के किनारे की गई है। पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थल का ही इस्तेमाल करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।