बिरौल में अधिक बिजली बिल और कनेक्शन काटने से फूटा लोगों का गुस्सा, बीस सूत्री अध्यक्ष का किया घेराव उपभोक्ताओं के समस्या को देखते हुए सहायक अभियंता प्रभाष चंद्र ने तत्काल बिजली बहाली की सिफारिश विभाग से किया।

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा /बिरौल
बिरौल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली विभाग द्वारा अत्यधिक बिजली बिल थमाने और बिना किसी ठोस कारण के घरों की बिजली काट दिए जाने से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष कमरान खां का घेराव किया। इस दौरान लोगों ने सरकार और विद्युत विभाग के रवैये पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। विभिन्न गांवों से आए आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बीस सूत्री अध्यक्ष के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा लगातार गलत और अत्यधिक बिल भेजे जा रहे हैं। जब उपभोक्ता इसका विरोध करते हैं या सुधार की गुहार लगाते हैं, तो सुनवाई करने के बजाय सीधे घरों का विद्युत कनेक्शन काट दिया जाता है। इस मनमानी के कारण कई परिवारों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों ने विभाग की इस कार्यशैली को पूरी तरह से प्रताड़ित करने वाला बताया। उपभोक्ताओं की शिकायत और बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए बीस सूत्री अध्यक्ष कमरान खां ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने मौके पर ही बिजली विभाग बिरौल के सहायक अभियंता से सीधी बात की और ग्रामीणों की समस्याओं का निदान करने का आग्रह किया।बीस सूत्री अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद विद्युत विभाग के सहायक अभियंता प्रभाष चंद्र ने आश्वासन दिया ही नहीं बल्कि उन्होंने विभाग के वरीय अधिकारी से सिफारिश कर काटे गए बिजली कनेक्शन बहाल करने का आग्रह किया। सहायक अभियंता ने कहा कि शिकायत लेकर कार्यालय आए उपभोक्ताओं को बकाया राशि किस्तबार जमा करने का निर्देश दिया गया। सहायक अभियंता ने भी माना कि काटे गए बिजली कनेक्शन समान्य परिवार का है। जो एक साथ बकाया बिल का भुगतान नहीं कर सकते।
अपराध गोष्ठी में एसएसपी के सख्त निर्देश, पूजा पंडालों में CCTV और DJ पर पूर्ण प्रतिबंध,
बिरौल में पंचायत सरकार भवनों का ऑनलाइन निरीक्षण, सभी 10 भवन पूरी तरह मिले संचालित, जीपीएस से दर्ज हुई कर्मियों की हाजिरी, सांकेतिक विरोध के बावजूद मुस्तैद दिखे अधिकारी, आरटीपीएस व विकास कार्यों की लगातार हो रही प्रभावी मॉनिटरिंग