संजय झा को पुनः स्थायी संसदीय समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर सुशील चौधरी ने दी बधाई

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा को परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी स्थायी संसदीय समिति का पुनः अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जदयू विधि प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में सुशील चौधरी ने कहा कि संजय झा को दोबारा इस महत्वपूर्ण समिति की जिम्मेदारी मिलना उनकी प्रशासनिक क्षमता, संसदीय अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में संजय झा ने समिति के माध्यम से देश के परिवहन ढांचे को मजबूत करने, पर्यटन को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव एवं सिफारिशें दी हैं।

चौधरी ने कहा कि बिहार और विशेषकर मिथिला के लिए यह गौरव की बात है कि प्रदेश के एक जनप्रतिनिधि को देश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की संसदीय समिति का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी पुनः मिली है।

उन्होंने विश्वास जताया कि संजय झा के नेतृत्व में समिति परिवहन, पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में प्रभावी नीतिगत सुझाव देगी तथा विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।