दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल दरभंगा के खिलाड़ियों का जलवा,नेशनल से इंटरनेशनल तक लहराया परचम

दस्तक 7मिडिया दरभंगा 

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल,दरभंगा के छात्रों ने खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों ने जिला,राज्य,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। विद्यालय के कक्षा आठवीं के छात्र अभिनव कुमार ने इस वर्ष कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने तीसरे प्रेसिडेंशियल कप अंतरराष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लिया। इसके अलावा उनका चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-17 टीम में टी-20 टूर्नामेंट के लिए हुआ है। अभिनव का चयन एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में भी हुआ है। यह प्रतियोगिता 26 से 29 अक्टूबर 2026 तक होगी,जिसमें 12 देशों की टीमें भाग लेंगी।विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी विभिन्न खेलों में सफलता हासिल की है। अपेक्षा कुमारी का चयन बिहार राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वहीं अपेक्षा कुमारी और सैयद सज़फ इम्तियाज का चयन यूथ अंडर-16 राज्य चैंपियनशिप के लिए जिला टीम में हुआ है।

असफंद अहमद ने इंटर डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप 2026 में पहला स्थान हासिल किया। अक्षत नील श्रीवास्तव ने इंटर-स्कूल गेम्स 2026 (एसजीएफआई) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हुमैरा फातिमा,जैनब अनवर,आयत हुसैन और अलीना हुसैन ने इंटर डिस्ट्रिक्ट स्टेट चैंपियनशिप 2026 (एसजीएफआई) में भाग लिया और जिला टीम में अपना स्थान बनाया।
विद्यालय की अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल टीम ने नेशनल स्कूल गेम्स 2026-27 की इंटर-स्कूल डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-14 बालक फुटबॉल टीम ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इन सफलताओं के पीछे विद्यालय के खेल प्रशिक्षक अमित कुमार और संतोष जीएम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन,मेहनत और लगातार प्रोत्साहन से छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी चैटर्जी ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्रों की ये उपलब्धियां दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा हैं। विद्यालय आगे भी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता रहेगा।