सेवा से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने दी सम्मानपूर्वक विदाई

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के बाद सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। सोमवार को एसएसपी कार्यालय में आयोजित विदाई कार्यक्रम में पुलिस विभाग के दो कर्मियों को सम्मानित किया गया।

दरभंगा जिला पुलिस के पु०अ०नि० जगन्नाथ यादव एवं हवलदार अरुण कुमार राम अपने सेवाकाल को पूरा कर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने दोनों कर्मियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल आगामी जीवन की कामना की।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस सेवा में रहते हुए कर्मियों द्वारा निभाई गई जिम्मेदारियां विभाग के लिए महत्वपूर्ण होती हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके अनुभव और सेवाकाल की स्मृतियां विभाग से जुड़ी रहेंगी। उन्होंने दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।