बेनीबाद के काँटा स्कूल परिसर में वॉलीबॉल के खंभे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
बेनीबाद के काँटा स्कूल परिसर में वॉलीबॉल के खंभे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
बेनीबाद के काँटा स्कूल परिसर में वॉलीबॉल के खंभे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के काँटा गांव स्थित राजकीयकृत श्री अमीरी उच्च मध्य विद्यालय परिसर में रविवार की रात करीब 10 बजे एक युवक का शव वॉलीबॉल के खंभे से लटका मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई।
मृतक की पहचान धनंजय साह (33), पिता सकिंदर साह, के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की मौत को हत्या बताते हुए आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को वॉलीबॉल के खंभे से लटकाया गया है।
घटना की सूचना पर कटरा इंस्पेक्टर मुकेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की। सोमवार को बेनीबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। बेनीबाद थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत आत्महत्या है या हत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान, घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों और अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं।