स्कूल में शिक्षिका से छेड़छाड़ और शौचालय के दौरान वीडियो बनाने का आरोप, दो माह बाद भी पुलिस जांच नहीं,
सोनकी थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय देकुली चट्टी का मामला, प्रधानाध्यापक ने 25 जुलाई को पुलिस को दिया था आवेदन।
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
सोनकी थाना की गलत कार्यशैली होम गार्ड मामले में सामने आयी ही थीं ,कि एक दूसरा मामला भी सामने आ गया ,सवाल यही हें कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के ईमानदार प्रयास को ऐसे ऐसे थानाध्यक्ष बदनाम क्यों करते हें ?एक एफआईआर करना कौन सी बड़ी बात हें लेकिन एफआईआर करने में इतनी देरी उनकी मंशा को भी स्पष्ट करता हें,क्यूंकि पीड़ित महिला के आवेदन पर एक बार घटना स्थल पर जाना भी मुनासिब नहीं समझा।
सोनकी थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय देकुली चट्टी में कार्यरत एक महिला शिक्षिका ने अपने ही विद्यालय के एक शिक्षक पर लगातार प्रताड़ित करने, छेड़छाड़ करने और शौचालय जाने के दौरान कथित रूप से छुपकर वीडियो बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षिका की शिकायत के अनुसार, विरोध करने पर संबंधित शिक्षक कथित तौर पर बाहरी लोगों को स्कूल परिसर में बुलाकर दबाव बनाने का प्रयास करता है। मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा विभागीय अधिकारियों को शिकायत करने के बाद सोनकी थाने में भी आवेदन दिया गया है।
