कुशेश्वरस्थान थाना में 5043 लीटर से अधिक जब्त शराब का विनस्टिकरण।
कुशेश्वरस्थान थाना में 5043 लीटर से अधिक जब्त शराब का विनस्टिकरण।
कुशेश्वरस्थान थाना में 5043 लीटर से अधिक जब्त शराब का विनस्टिकरण।
दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान /
शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई के दौरान कुशेश्वरस्थान थाना में दर्ज छह अलग-अलग कांडों में जब्त की गई कुल 5,043.114 लीटर शराब का रविवार को विनष्टीकरण किया गया। जब्त शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। इस दौरान अंचल अधिकारी राकेश कुमार की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
पुलिस के अनुसार, कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में शराब की खेप बरामद की गई थी। जब्ती के बाद शराब को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया था। संबंधित मामलों में न्यायिक एवं प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब्त शराब के विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई।
विनष्टीकरण के दौरान जब्त शराब की मात्रा और उससे संबंधित कांडों का सत्यापन किया गया। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत शराब को नष्ट किया गया, ताकि जब्त सामग्री का किसी भी प्रकार से दोबारा उपयोग या दुरुपयोग न हो सके।
अंचल अधिकारी राकेश कुमार की उपस्थिति में हुई इस कार्रवाई को शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बिरौल के नेऊरी में गरजे सवर्ण: राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा व सवर्ण युवा वाहिनी की संयुक्त बैठक में उठी हुंकार, UGC एक्ट व SC/ST कानून के खिलाफ आर-पार के मूड में समाज काला कानून कतई बर्दाश्त नहीं करेगा सवर्ण समाज” -उमेश झा,
स्कूल में शिक्षिका से छेड़छाड़ और शौचालय के दौरान वीडियो बनाने का आरोप, दो माह बाद भी पुलिस जांच नहीं, सोनकी थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय देकुली चट्टी का मामला, प्रधानाध्यापक ने 25 जुलाई को पुलिस को दिया था आवेदन।