डीएम का एक दिन में तीन स्थलों का निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश
डीएम का एक दिन में तीन स्थलों का निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश
डीएम का एक दिन में तीन स्थलों का निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शनिवार को जिले में विभिन्न विकास योजनाओं के तहत प्रस्तावित व निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंहवाड़ा में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन, केवटी के ननौरा में सीआईएसएफ के आवासीय व कार्यालय परिसर तथा कोलहंटा पटोरी स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज व केंद्रीय विद्यालय का जायजा लिया।
सिंहवाड़ा में डीएम ने कार्यालय भवन निर्माण की प्रक्रिया एक सप्ताह के अंदर शुरू कराने का निर्देश दिया। ननौरा में करीब 7 एकड़ भूमि की उपलब्धता व उपयुक्तता का निरीक्षण कर भू-अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। वहीं कोलहंटा पटोरी में डिग्री कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय के निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता व आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली और कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया।