यातायात पुलिसकर्मियों को मिला व्यवहार और नियमों के पालन का निर्देश, बॉडीवॉर्न कैमरा और वायरलेस के समुचित उपयोग पर भी दिया गया जोर
यातायात पुलिसकर्मियों को मिला व्यवहार और नियमों के पालन का निर्देश, बॉडीवॉर्न कैमरा और वायरलेस के समुचित उपयोग पर भी दिया गया जोर
यातायात पुलिसकर्मियों को मिला व्यवहार और नियमों के पालन का निर्देश,
बॉडीवॉर्न कैमरा और वायरलेस के समुचित उपयोग पर भी दिया गया जोर
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में शनिवार को यातायात थाना परिसर में यातायात प्रबंधन को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस उपाधीक्षक यातायात की मौजूदगी में थानाध्यक्ष यातायात एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के संबंध में जानकारी दी।
बैठक के दौरान पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्य के दौरान आम जनता के साथ शालीन एवं उचित व्यवहार करने तथा यातायात नियमों का सही तरीके से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने वाहन चेकिंग के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने और आम लोगों के साथ अनावश्यक असुविधा न हो, इसका ध्यान रखने को कहा।
इसके अलावा ड्यूटी के दौरान बॉडीवॉर्न कैमरा और वायरलेस सेट का समुचित उपयोग करने के संबंध में भी पुलिसकर्मियों को आवश्यक जानकारी दी गई। यातायात नियंत्रण, वाहन जांच और सड़क पर ड्यूटी के दौरान तकनीकी संसाधनों के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर दिया गया।
दरभंगा पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की प्रतिबद्धता दोहराई।