पोषण माह और PMMVY की समीक्षा, डीएम ने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का दिया निर्देश
पोषण माह और PMMVY की समीक्षा, डीएम ने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का दिया निर्देश
पोषण माह और PMMVY की समीक्षा, डीएम ने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का दिया निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को पोषण माह 2026, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), विभागीय आवंटन के विरुद्ध व्यय तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में पोषण माह के तहत डैशबोर्ड पर दर्ज गतिविधियों, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में प्राप्त आवेदनों एवं निर्धारित लक्ष्य, विभागीय आवंटन के विरुद्ध व्यय तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पोषण माह के तहत संचालित सभी गतिविधियों की डैशबोर्ड पर ससमय प्रविष्टि कराने को कहा। साथ ही PMMVY के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया।
आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्धारित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने तथा इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।
विभागीय आवंटन के विरुद्ध व्यय की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपलब्ध राशि का नियमानुसार और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जीविका के संबंधित पदाधिकारियों के अलावा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, ICDS, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) और प्रखंड समन्वयक उपस्थित थे।