बिरौल नगर पंचायत के परिसीमन पर उठे सवाल, कृषि क्षेत्र भरही, उसरार और बगाही को निकटतम पंचायत में जोड़ने की मांग, आनन-फानन में हुई त्रुटि को सुधारने की कवायद शुरू, उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की तैयारी
बिरौल नगर पंचायत के परिसीमन पर उठे सवाल, कृषि क्षेत्र भरही, उसरार और बगाही को निकटतम पंचायत में जोड़ने की मांग, आनन-फानन में हुई त्रुटि को सुधारने की कवायद शुरू, उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की तैयारी
बिरौल नगर पंचायत के परिसीमन पर उठे सवाल, कृषि क्षेत्र भरही, उसरार और बगाही को निकटतम पंचायत में जोड़ने की मांग,
आनन-फानन में हुई त्रुटि को सुधारने की कवायद शुरू, उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की तैयारी
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के अंचल अमीन और परिसीमन तैयार करने वाले अधिकारियों की एक कथित लापरवाही का खामियाजा आज भी सुदूर ग्रामीण और कृषि प्रधान क्षेत्र के लोग भुगत रहे हैं। तत्कालीन अफजला पंचायत को आनन-फानन में वर्तमान नगर पंचायत बिरौल घोषित तो कर दिया गया था, लेकिन इसके परिसीमन के दौरान भौगोलिक और व्यावहारिक स्थिति को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया। विशुद्ध रूप से कृषि पर निर्भर भरही, उसरार और बगाही जैसे इलाकों को भी नगर पंचायत की सीमा में शामिल कर लिया गया, जिसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आज भी गहरा आक्रोश है। अब जब नगर पंचायत बिरौल के विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है, तो इस पुरानी भूल को सुधारने की मांग अंदर ही अंदर एक जन-आंदोलन का रूप ले रही है। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि भरही, उसरार और बगाही को नगर पंचायत से बाहर कर पास के किसी उपयुक्त ग्रामीण पंचायत में जोड़ने की पुरजोर वकालत कर रहे हैं।
विश्वस्त सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पूर्व में प्रखंड स्तर पर परिसीमन के दौरान हुई इस तकनीकी और भौगोलिक भूल को सुधारने के लिए संबंधित विभाग और उच्च अधिकारियों को आवेदन सौंपा गया है। मांग की गई है कि प्रस्तावित विस्तार प्रक्रिया के तहत इन तीनों कृषि प्रधान गांवों को नगर पंचायत से पृथक कर निकटतम ग्राम पंचायत में शामिल किया जाए, ताकि किसानों को ग्रामीण योजनाओं और कृषि संबंधी सुविधाओं का निर्बाध लाभ मिल सके। नाम न छापने के आग्रह पर एक अधिकारी ने स्वीकार किया कि पूर्व में परिसीमन के दौरान व्यावहारिक त्रुटि हुई है। उन्होंने संकेत दिया कि यदि इस मुद्दे पर विभागीय स्तर पर मजबूती से पैरवी की जाती है और तकनीकी तथ्यों को सही तरीके से प्रस्तुत किया जाता है, तो इस समस्या का स्थायी समाधान होना पूरी तरह संभव है।
बेगूसराय में हथियार लहराकर फायरिंग का आरोप, केस दर्ज फिर भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर! सीसीटीवी फुटेज का दावा, पीड़ित ने जताई परिवार पर खतरे की आशंका:पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
इंद्र मेले में पहुंचे पूर्व विधायक निरंजन राय, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद