इंद्र मेले में पहुंचे पूर्व विधायक निरंजन राय, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
इंद्र मेले में पहुंचे पूर्व विधायक निरंजन राय, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
इंद्र मेले में पहुंचे पूर्व विधायक निरंजन राय, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
दीपक कुमार/गायघाट
गायघाट। शिवदाहा विशेश्वर मार्केट परिसर में आयोजित इंद्र पूजा मेले में पूर्व विधायक निरंजन राय पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से पूर्व विधायक को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
पूर्व विधायक ने मेला परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों से मेले की व्यवस्था की जानकारी ली और आयोजन को लेकर उत्साहवर्धन किया। मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ और चहल-पहल से पूरे परिसर में उत्सवी माहौल बना रहा।
इंद्र पूजा मेला क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। पूजा-अर्चना के साथ मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसका श्रद्धालु और स्थानीय लोग आनंद उठा रहे हैं।
मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह मेला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद यादव, संतोष यादव, प्रखंड अध्यक्ष पांचू महासेठ, पंडित चंद्रशेखर उपाध्याय, नीतीश कुमार समेत आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
बिरौल नगर पंचायत के परिसीमन पर उठे सवाल, कृषि क्षेत्र भरही, उसरार और बगाही को निकटतम पंचायत में जोड़ने की मांग, आनन-फानन में हुई त्रुटि को सुधारने की कवायद शुरू, उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की तैयारी
बिरौल थाना में ‘चाइल्ड हेल्प डेस्क’ और चाइल्ड कॉनल की शुरुआत, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने फीता काट कर किया विधिवत उद्घाटन, शोशल मिडिया पर नाबालिग बच्चों का फोटो या वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध होगी कार्रवाई- एसडीपीओ।