रसियारी पहुंच विधायक सुजीत कुमार ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, अनामिका देवी के नेत्रदान को बताया प्रेरणादायक

दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।
दरभंगा जिला के किरतपुर प्रखंड क्षेत्र के रसियारी गांव में नेत्रदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश करने वाली स्वर्गीय अनामिका देवी के निधन पर शुक्रवार को 79 गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुजीत कुमार उनके आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत अनामिका देवी के पति प्रो.शंभू प्रसाद मिश्र एवं सुपुत्र डॉ. पारस मणि से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बताया गया कि अनामिका देवी ने वर्ष 2024 में जीवनकाल में ही नेत्रदान का संकल्प लिया था। उनके निधन के बाद परिवार ने उनके संकल्प को साकार करते हुए दोनों नेत्रों का दान किया। विधायक ने कहा कि उनका यह पुनीत कार्य मानव सेवा के साथ समाज के लिए भी प्रेरणादायक संदेश है। इस दौरान विधायक ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
गांधी और शास्त्री जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया गया माल्यार्पण, डीएम कौशल कुमार ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवन में उतारने का किया आह्वान
बेगूसराय में हथियार लहराकर फायरिंग का आरोप, केस दर्ज फिर भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर! सीसीटीवी फुटेज का दावा, पीड़ित ने जताई परिवार पर खतरे की आशंका:पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल