गांधी और शास्त्री जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया गया माल्यार्पण, डीएम कौशल कुमार ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवन में उतारने का किया आह्वान
गांधी और शास्त्री जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया गया माल्यार्पण, डीएम कौशल कुमार ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवन में उतारने का किया आह्वान
गांधी और शास्त्री जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया गया माल्यार्पण,
डीएम कौशल कुमार ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवन में उतारने का किया आह्वान
दस्तक 7मीडिया / दरभंगा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं राष्ट्रहित के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि गांधीजी का जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और सेवा का संदेश देता है। स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा है।
डीएम ने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं। केवल जयंती के अवसर पर उनके आदर्शों को याद करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि दैनिक जीवन और कार्यों में भी उनके सिद्धांतों को अपनाने की जरूरत है। उन्होंने सभी से सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारा और शांति को मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं विकसित समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। गांधीजी के आदर्शों को व्यवहार में उतारकर ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।
कार्यक्रम के बाद लहेरियासराय टावर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी जिलाधिकारी कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला, उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता राजस्व, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अपर समाहर्ता/वरीय उपसमाहर्ता समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर समाहरणालय के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
गांधी और शास्त्री जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया गया माल्यार्पण, डीएम कौशल कुमार ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवन में उतारने का किया आह्वान
रसियारी पहुंच विधायक सुजीत कुमार ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, अनामिका देवी के नेत्रदान को बताया प्रेरणादायक