भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय का दरभंगा में भव्य शुभारंभ
भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय का दरभंगा में भव्य शुभारंभ
भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय का दरभंगा में भव्य शुभारंभ
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार प्रदेश विधि सलाहकार सह अधिवक्ता उदयलाल देव के नेतृत्व में शुक्रवार को दरभंगा जिला में क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया गया।
कार्यालय का उद्घाटन नाका 8, चुनाभट्टी अपार्टमेंट के सामने, दरभंगा में किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश, जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के मानवाधिकारों की रक्षा करना, शोषित-वंचित वर्ग को न्याय दिलाना और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है। दरभंगा में क्षेत्रीय कार्यालय खुलने से मिथिला क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त मंच मिलेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
नगर भवन में ‘जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम, महिला सशक्तीकरण पर चर्चा
लोहिया चौक-पांडसराय गुमटी सड़क चौड़ीकरण में तेजी के निर्देश, डीएम कौशल कुमार ने किया स्थल निरीक्षण, यूटिलिटी शिफ्टिंग और शेष अतिक्रमण शीघ्र हटाने को कहा