नगर भवन में ‘जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम, महिला सशक्तीकरण पर चर्चा
नगर भवन में ‘जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम, महिला सशक्तीकरण पर चर्चा
नगर भवन में ‘जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम, महिला सशक्तीकरण पर चर्चा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
महिला जदयू प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राज्यव्यापी ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम के तहत गुरुवार को दरभंगा नगर भवन में ‘जीविका के 20 साल बेमिसाल’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जीविका के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता महिला जदयू नेत्री खुशबू सिंह एवं श्याम रेखा मिश्रा ने की, जबकि मंच संचालन अंजुला शर्मा ने किया। कार्यक्रम की प्रभारी सीमा मंडल एवं ज्योति कुमारी रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद राम किशोर शर्मा ने जीविका को बिहार का मॉडल बताते हुए कहा कि 2005 में स्वयं सहायता समूहों की संख्या बेहद सीमित थी, जबकि आज लाखों समूह महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ रहे हैं। उन्होंने जीविका के माध्यम से महिलाओं में आए बदलाव को रेखांकित किया।
पूर्व विधान पार्षद दिलीप कुमार चौधरी ने पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने को महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी संख्या में महिलाएं पंचायत प्रतिनिधित्व में आगे आईं। शराबबंदी सहित सामाजिक अभियानों में जीविका दीदियों की भूमिका का भी उन्होंने उल्लेख किया।
जदयू जिलाध्यक्ष सह विधायक ईश्वर मंडल ने कहा कि दरभंगा में जीविका के हजारों स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि इन समूहों के माध्यम से महिलाओं को बचत, ऋण और स्वरोजगार से जोड़ने का काम हुआ है।
विधि प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी ने कहा कि जीविका ने महिलाओं को आर्थिक मजबूती के साथ-साथ अपने अधिकारों और कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया है। कार्यक्रम प्रभारी सीमा मंडल और ज्योति कुमारी ने भी जीविका से जुड़ी महिलाओं के अनुभव साझा किए।
महिला नेत्री खुशबू सिंह ने जीविका के 20 वर्षों के सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आज बैंक सखी, पशु सखी और कृषि सखी जैसी भूमिकाओं में काम कर रही हैं। उन्होंने जीविका से जुड़े बचत, ऋण और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों को महिला सशक्तीकरण से जोड़ा।
कार्यक्रम में मदन राय, संतोष कुमार सिंह, घनश्याम राय, शिवनंदन सिंह, मनोज कुमार सुधांशु, बिनोद झा, राजेश राय समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और जीविका दीदियां मौजूद थीं।
हर थाने में बच्चों के लिए बनेगा ‘अपना कोना’, 40 थानों में शुरू हुआ चाइल्ड हेल्प डेस्क, महिला थाना में डीएम-एसएसपी ने किया उद्घाटन, थानाध्यक्ष पुष्प लता व एसआई ज्योति ने खुद दीवारों पर उकेरी बाल सुरक्षा की तस्वीरें
भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय का दरभंगा में भव्य शुभारंभ