गांधी-शास्त्री के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का लिया संकल्प,
एसआरवी पब्लिक स्कूल गोढ़ैला में श्रद्धा के साथ मनाई गई दोनों महापुरुषों की जयंती
संवाददाता, हनुमाननगर, दरभंगा।
एसआरवी पब्लिक स्कूल, गोढ़ैला में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

