गांधी-शास्त्री जयंती पर प्रभातफेरी, नशामुक्त समाज का लिया संकल्प
गांधी-शास्त्री जयंती पर प्रभातफेरी, नशामुक्त समाज का लिया संकल्प
गांधी-शास्त्री जयंती पर प्रभातफेरी, नशामुक्त समाज का लिया संकल्प
संवाददाता, हनुमाननगर, दरभंगा
उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरो में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मोरो पंचायत में प्रभातफेरी निकालकर गांधीजी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।
विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन समाज और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। वर्तमान समय में गांधीजी के सिद्धांतों को जीवन में उतारने की जरूरत है। उन्होंने विद्यार्थियों से गांधीजी की पुस्तक ‘सत्य के साथ मेरे प्रयोग’ और ‘हिंद स्वराज’ पढ़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक और आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ कई सामाजिक एवं आपराधिक समस्याओं को भी जन्म देता है। ऐसे में गांधी जयंती पर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना जरूरी है।
शिक्षिका बबीता ने कहा कि गांधीजी स्वच्छता को अत्यंत महत्व देते थे। शिक्षक मो. आमिर खान ने कहा कि गांधीजी ऊंच-नीच और छुआछूत के प्रबल विरोधी थे। कार्यक्रम में शंभूनाथ राय, गौतम जौहरी, अनुराग कुमार मंडल, अंशु प्रभा, चंद्रप्रभा, प्रियंका समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय में धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती
सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी पर आयुक्त सख्त, अपूर्ण कार्यों को तकनीकी मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा कराने का निर्देश, संवेदक को नोटिस के बाद रिवाइज वर्क प्रोग्राम