आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय में धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती 

दस्तक 7मीडिया /लहेरियासराय 

 आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने दोनों महान विभूतियों को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद साजिद हसन, शिक्षकों मोहम्मद शकील अहमद, रश्मि प्रिया, कल्याणी कुमारी, सुलेखा के द्वारा महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री के तस्वीरों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित छात्र, छात्राओं ने बारी – बारी से दोनों महान विभूतियों की तस्वीरों के सामने सिर झुकाकर अपनी पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मोहम्मद साजिद हसन ने छात्रों को संबोधित करते हुए महात्मा गाँधी के ‘सत्य और अहिंसा’ के सिद्धांतों तथा शास्त्री जी के ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे के महत्व को समझाया। उन्होंने विद्यार्थीयों को दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और लघु भाषण के माध्यम से दोनों विभूतियों के योगदान को रेखांकित किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद थे।