गौड़ा बौराम,विधायक सुजीत कुमार ने थामी झाड़ू, अनुमंडल अस्पताल परिसर में चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान
भाजपा के स्वच्छता अभियान के तहत विधायक ने कार्यकर्ताओं संग की साफ-सफाई,अस्पताल उपाधीक्षक और स्थानीय लोग भी हुए शामिल।
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार को अनुमंडल अस्पताल परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई स्थानीय विधायक सुजीत कुमार ने स्वयं की।विधायक सुजीत कुमार ने हाथों में झाड़ू उठाकर अनुमंडल अस्पताल के इर्द-गिर्द फैले कचरे और गंदगी को साफ किया। उनके साथ मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी पूरे उत्साह के साथ श्रमदान करते हुए अस्पताल परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान दिया।

