जीविका के 20 साल बेमिसाल, शिवहर में ‘नीतीश संवाद’ का भव्य आयोजन, महिला सशक्तीकरण पर रहेगा जोर,

दरभंगा की ललीता झा पर पार्टी ने सौंपा जिम्मेवारी

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल/शिवहर।

बिहार में महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए संचालित ‘जीविका’ योजना के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से एक विशेष कार्यक्रम ‘नीतीश संवाद’ का आयोजन 2 अक्टूबर यानी आज शुक्रवार को किया गया है। “बापू का सपना, नारी का सम्मान—परिवर्तन की पहचान” के संदेश के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम प्रसाद उत्सव पैलेस, फतेहपुर रोड, शिवहर में किया गया है। महिलाओं की स्वावलंबन यात्रा पर होगी चर्चा-कार्यक्रम के जिला प्रभारी व दरभंगा के जिला पार्षद ललीता झा ने बताया कि जिला जनता दल (यूनाइटेड) शिवहर द्वारा आयोजित इस संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पिछले दो दशकों में जीविका दीदियों द्वारा हासिल की गई आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आए क्रांतिकारी बदलावों को रेखांकित करना है। इस कार्यक्रम में पार्टी के स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में जीविका दीदि जूट रहे है।