अब एप से खुलेगी शराब माफिया की पूरी कुंडली:सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार। माफिया की बढ़ेगी मुश्किलें ,चक्र ऐप से जुटेगा पूरा रिकॉर्ड,कार्रवाई में मिलेगी मदद

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /गुड्डू राज
जिले में शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग अब चक्र ऐप की मदद लेगा। सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि शराब से जुड़े आरोपियों का रिकॉर्ड एक जगह जुटाने की तैयारी है। अलग-अलग थानों में दर्ज शराब के मामलों को चक्र ऐप के रिकॉर्ड से जोड़कर आरोपियों के पुराने मामलों की जानकारी जुटाई जाएगी। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि किसी व्यक्ति के खिलाफ पहले भी शराब से जुड़े कितने मामले दर्ज हैं। चक्र ऐप बिहार पुलिस का डिजिटल आपराधिक रिकॉर्ड सिस्टम है। इसमें आरोपियों और पुराने मामलों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध रहती है। फोटो के आधार पर पहचान और पुराने रिकॉर्ड तलाशने में भी पुलिस को मदद मिल सकती है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि इस संबंध में दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी से भी बातचीत हुई है। पुलिस और उत्पाद विभाग के समन्वय से शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर कार्रवाई में मदद मिलने की उम्मीद है। विभाग का कहना है कि चक्र ऐप से पुराने रिकॉर्ड जल्दी मिलने पर जांच आसान होगी और शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने में सुविधा मिलेगी।