गायघाट में 2.435 किलो स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये व चार मोबाइल बरामद
गायघाट में 2.435 किलो स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये व चार मोबाइल बरामद
गायघाट में 2.435 किलो स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये व चार मोबाइल बरामद
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्मैक बरामदगी मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शिवशंकर कुमार और अंशु कुमारी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान 2015 पुड़िया स्मैक, जिसका कुल वजन 2.435 किलोग्राम बताया गया है, बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने 2 लाख 10 हजार रुपये नकद और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि पुलिस दोनों से पूछताछ कर स्मैक के स्रोत और इसके कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कुशेश्वरनाथ मंदिर में दानपेटी चोरी का दावा जांच में निकला गलत, सीओ की जांच में दानपेटी चोरी नहीं, सात पंडाओं द्वारा प्रतिष्ठान में राशि गिनने की बात सामने आई। सीसीटीवी का भी रिपोर्ट में चर्चा ,मगर रुपया गिनते समय का सीसीटीवी फुटेज किसके पास ?मामले को रफा दफा करने में अधिकारी लगा रहें शातिर दिमाग ?
अब एप से खुलेगी शराब माफिया की पूरी कुंडली:सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार। माफिया की बढ़ेगी मुश्किलें ,चक्र ऐप से जुटेगा पूरा रिकॉर्ड,कार्रवाई में मिलेगी मदद