सुपौल बाजार में त्योहारों पर थमे पहिए, जितिया की खरीदारी को लेकर उमड़ी महिलाओं की भीड़, घंटों कराहती रही यातायात व्यवस्था
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
नगर पंचायत बिरौल का सबसे प्रमुख व्यावसायिक केंद्र ‘सुपौल बाजार’ इन दिनों कुप्रबंधन और भारी भीड़ के कारण भीषण जाम की चपेट में है। यूँ तो इस बाजार में रोजाना ही लोगों को जाम के झाम से दो-चार होना पड़ता है, लेकिन पर्व-त्योहारों के सीजन में यह समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है।

