शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने दाखिल किया नामांकन , नामांकन के दौरान उमड़ी शिक्षकों व जन सुराज कार्यकर्ताओं की भारी भीड़
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने दाखिल किया नामांकन , नामांकन के दौरान उमड़ी शिक्षकों व जन सुराज कार्यकर्ताओं की भारी भीड़
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने दाखिल किया नामांकन ,
नामांकन के दौरान उमड़ी शिक्षकों व जन सुराज कार्यकर्ताओं की भारी भीड़
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जन सुराज के दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने बुधवार को दरभंगा प्रमंडल कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी से पहुंचे शिक्षकों एवं जन सुराज कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी।
नामांकन के बाद आयोजित सभा को जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने संबोधित किया। उन्होंने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. सुरेश प्रसाद राय और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. मो. इम्तियाज नूरानी के समर्थन की अपील की। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षकों के लिए सातवें वेतनमान तथा 10 हजार बेरोजगारों को रोजगार देने समेत विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
सभा के दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार और भाजपा की नीतियों पर भी सवाल उठाए। वहीं शिक्षक नेताओं और जन सुराज के राज्य एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भी सभा को संबोधित किया। वक्ताओं ने दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं से समर्थन की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान मिथिलांचल की परंपरा के अनुरूप अतिथियों एवं समर्थकों को पाग और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। नामांकन कार्यक्रम में बेगूसराय के जन सुराज नेता डॉ. मृत्युंजय कुमार, माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता रंजीत कुमार, सुदर्शन कुमार समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं, स्नातक मतदाता और जन सुराज कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हमारे वृद्धजन, हमारी विरासत: बच्चों ने बुजुर्गों से जाना गांव के बदलते दौर का इतिहास
पंडासराय में नए स्थल पर सजा आंगनबाड़ी केंद्र 191, सांसद धर्मशिला गुप्ता ने किया उद्घाटन, सेविका नुसरत जहां को मिला प्रशस्ति पत्र, गर्भवती महिला की हुई गोद भराई