विधान परिषद चुनाव की मतगणना को लेकर डीएम ने नए खेल भवन का लिया जायजा मतगणना कक्ष, प्रवेश-निकास, सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा
विधान परिषद चुनाव की मतगणना को लेकर डीएम ने नए खेल भवन का लिया जायजा मतगणना कक्ष, प्रवेश-निकास, सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा
विधान परिषद चुनाव की मतगणना को लेकर डीएम ने नए खेल भवन का लिया जायजा,
मतगणना कक्ष, प्रवेश-निकास, सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा
दस्तक 7मीडिया / दरभंगा
बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने नए खेल भवन का निरीक्षण कर मतगणना स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने मतगणना के लिए उपलब्ध स्थान, मतगणना कक्ष, आधारभूत सुविधाओं, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया के सुचारु संचालन के लिए अब तक की गई तैयारियों की भी समीक्षा की।
डीएम ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मतगणना से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय से पूरी कर ली जाएं। मतगणना स्थल पर कर्मियों एवं संबंधित व्यक्तियों के प्रवेश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने का भी निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, भवन निर्माण विभाग के पलक अभियंता सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।
शादी का झांसा, वीडियो वायरल की धमकी और लाखों की ठगी-चार आरोपियों की जमानत खारिज दुष्कर्म के आरोपी शहजाद की अग्रिम जमानत नामंजूर, 17.69 लाख की ठगी के दो आरोपियों को भी राहत नहीं
विधान परिषद चुनाव: स्नातक सीट के लिए पांच, शिक्षक सीट के लिए एक ने कटाई नाजीर रसीद