विधान परिषद चुनाव: स्नातक सीट के लिए पाँच और शिक्षक सीट के लिए एक ने कटाई नाजीर रसीद
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के तहत गुरुवार को कुल छह अभ्यर्थियों ने नामांकन के लिए नाजीर रसीद कटाई।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पांच अभ्यर्थियों ने नाजीर रसीद कटाई। इनमें दरभंगा के सैयद मो. सिबगतुल्लाह और संजय कुमार देव कन्हैया, समस्तीपुर की रिंकी कुमारी एवं सदन कुमार मिश्रा तथा बेगूसराय के सर्वेश कुमार शामिल हैं।
वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दरभंगा निवासी डॉ. मदन मोहन झा ने नामांकन हेतु नाजीर रसीद कटाई।
जिला प्रशासन के अनुसार नामांकन प्रक्रिया निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम एवं निर्वाचन संबंधी प्रावधानों के तहत जारी है।
विधान परिषद चुनाव की मतगणना को लेकर डीएम ने नए खेल भवन का लिया जायजा मतगणना कक्ष, प्रवेश-निकास, सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिलेभर में हुए विविध कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच, डिजिटल जागरूकता और विधिक अधिकारों की दी गई जानकारी; 10 लाभुकों को मिले ₹10-₹10 हजार के चेक